दीपोत्सव के जरिये दुनिया जानेगी भारत कोरिया की प्रगाढ़ दोस्ती की गाथा
रोशनी के त्योहार दीपावली की पूर्व संध्या पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग की मौजूदगी एशिया के दो मजबूत राष्ट्रों के बीच दोस्ती की नयी परिभाषा दुनिया के सामने गढ़ेगी।
दीपोत्सव पर भारत कोरिया की प्रगाढ़ दोस्ती |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरयू नदी के तट पर रोशनी के त्योहार दीपावली की पूर्व संध्या पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुके हिस्सा लेंगी और दीपदान करेंगी। इस दौरान श्रीमती सुके के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नयाघाट पर स्थित रामकथा पार्क में स्थापित कोरियाई गणराज्य के करक वंश की महारानी ‘हो’ के स्मारक पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
जिला प्रशासन ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिहाज से इस स्थान को आकषर्क बनाने के लिये चारों तरफ फूलों की क्यारियां बनायी गयी हैं। महारानी राजकुमारी ‘हो’ के स्मारक की बड़ी मान्यता है। वहां राजकुमारी की पूजा की जाती है। अयोध्या में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रानी हो के स्मारक का शिलान्यास भी किया जायेगा।
गौरतलब है कि करीब सवा लाख रुपये की लागत से बने कोरियाई महारानी हो के स्मारक की नयाघाट स्थित रामकथा पार्क में स्थापित किया गया है। कोरियाई राज्य के करक वंश की महारानी अयोध्या नयाघाट स्थित रामकथा पार्क में स्थापित स्मारक का अनावरण छह मार्च 2001 को कोरिया के करक क्लेम सोसाइटी के अध्यक्ष ‘बोंग हो किम’ द्वारा किया गया था।
कोरिया के ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार राजकुमारी हो के करीब दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या से कोरिया के किम हे सिटी आयी थीं। जहां उनका विवाह वहां के राजकुमार से हुआ था। इस रिश्ते की मजबूती के लिये कोरिया ने अयोध्या के राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र को आमंत्रित कर उनका अतिथि के रूप में स्वागत किया था। निवर्तमान जिलाधिकारी अर्चना अग्रवाल भी दक्षिण कोरिया गयी थीं। कोरियाई सरकार ने प्रतिवर्ष मार्च में अयोध्या में स्थापित महारानी हो के स्मारक पर वाषिर्क समारोह करने का निर्णय लिया था जो अब लगातार हर वर्ष सम्पन्न हो रहा है।
| Tweet |