अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव आज से

Last Updated 04 Nov 2018 02:52:27 AM IST

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की एक बार फिर वन से वापसी का अहसास दिलाने के लिये दीपावली के मौके पर भव्य दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित करेगी।


अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव आज से

दीपावली के अवसर पर अयोध्या में भगवान राम और हनुमान की भव्य मूर्तियों को हाईलाइट किया जायेगा। दीपोत्सव रविवार से शुरू होगा और छह नवंबर को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में सरयू नदी के तट पर तीन लाख मिट्टी के दीये जलाकर वि रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उनके मंत्रिमंडल सदस्य और केन्द्र से भी कई मंत्री शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पवित्र सरयू नदी के घाटों को सजाया गया है। चार से छह नवम्बर से तीन दिनों तक के आयोजन के लिये सभी तैयारियां शुरु कर दी गयी हैँ।

करीब तीन लाख दीपक जलाकर दीपावली के उत्सव को मनमोहक बनाने के लिये देश के कोने-कोने से आये रामलीला कमेटियों का भी मंचन होगा। इससे पहले 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी के किनारे भगवान राम की भव्य 151 मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी।

प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इस आशय का एक प्रस्ताव राज्यपाल राम नाईक को भेजा था। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में सरयू के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह नवम्बर को भगवान राम की मूर्ति की आधारशिला रखेंगे। मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर होगी। सरयू तट से 44 मीटर की पैदल दूरी पर मूर्ति की आधारशिला रखी जायेगी। पर्यटन विभाग की योजना है कि इसे ‘नया अयोध्या’ में शामिल किया जाये।

लखनऊ में शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि वास्तविक जगह जहां मूर्ति स्थापित की जाएगी अभी तक फैसला नहीं किया गया लेकिन यह सरयू नदी से बहुत दूर नहीं होगा। लगभग 330 करोड़ रूपये मूल्य से बनने वाली भगवान राम की मूर्ति की श्री योगी छह नवम्बर को इसकी आधारशिला रखेंगे। यह मूर्ति कांस्य धातु से बनी होगी। नोएडा का एक मूर्तिकार इस पर काम कर रहा है।

राज्य सरकार मूर्ति के पास एक संग्रहालय बनाने की भी योजना बना रही है। इसमें एक कला गैलरी और एक सभागार होगा। संग्रहालय और आर्ट गैलरी में भगवान राम के जीवन को चित्रित किया जायेगा।

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment