अयोध्या में बनेगी भगवान राम की भव्य प्रतिमा, योगी दीपावली में देंगे तोहफा

Last Updated 03 Nov 2018 11:26:16 AM IST

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है।


अयोध्या में योगी लगवाएंगे भगवान राम की भव्य प्रतिमा

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, ‘‘अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।’’       

भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’’        

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है।        

उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment