भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश, छत पर सो रही 3 महिलाओं की मौत, मुआवजे का ऐलान

Last Updated 08 May 2023 10:42:40 AM IST

आज सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 स्थानीय लोगों की मृत्यु हो गई है।


भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट को हल्की चोटें आई हैं मगर वो सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 सिंगल सीटर विमान था, जिसने सूरतगढ़ एयर बेस से उड़ान भरी थी। कुछ मिनटों के बाद, पायलट द्वारा एक तकनीकी खराबी की सूचना दी गई।

हनुमानगढ़ के SDM अवि गर्ग ने बताया कि  विमान गिरने से 3 महिलाओं की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हैं। तीनों मृतक अलग-अलग परिवार की हैं तो तीनों परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। 2 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हनुमानगढ़ के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 3 लोगों की मृत्यु की खबर है। जानकारी के मुताबिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा जिसके कारण  3 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त एक गांव में तीन महिलाएं और एक पुरुष अपने घर की छत पर थे। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया।

बता दें कि भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना ने ट्विट कर जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच बैठाई गई है।

 अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment