पाकिस्तान सीमा पर डेढ़ घंटे चली गोलियां, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
पाकिस्तान सीमा पर अनूपगढ़ के पास बिंजोर पोस्ट पर पाक रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई। जिस पर सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी फायरिंग की।
![]() पाक बॉर्डर पर डेढ़ घंटे चली गोलियां |
दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।
फायरिंग के बाद शनिवार सुबह भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तान के रेंजर को फ्लैग मीटिंग के लिए बुलाया था, लेकिन पाक रेंजर मीटिंग में नहीं आए।
घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।
अनूपगढ के पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग ने बताया कि शुक्रवार शाम तारबंदी के पार जीरो लाइन के पास कुछ भारतीय किसान खेती करने के लिए गए हुए थे।
उन्होंने घुसपैठ कर रहे दो व्यक्तियों को देख लिया। किसानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शाम 5 बजे अचानक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से फायरिंग होने पर भारत के सीमा सुरक्षा बल के जवान भी सतर्क हो गए।
| Tweet![]() |