करौली हिंसा : हिरासत में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
Last Updated 14 Apr 2022 03:27:47 AM IST
दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए भाजपा की न्याय यात्रा बुधवार को करौली पहुंचने से पहले ही रोक दी गई।
![]() हिरासत में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या |
इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व सांसद मनोज राजौरिया को हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सूर्या को करौली को बॉर्डर पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया।
करौली में जाने के लिए अड़े सूर्या व अन्य नेता बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए।
पुलिस की समझाइश के बाद भी जब वह नहीं उठे तो हिरासत में लिया गया।
| Tweet![]() |