CM गहलोत ने बजाज नगर से गांधी सर्कल तक किया पैदल मार्च

Last Updated 12 Mar 2021 12:00:03 PM IST

ऐतिहासिक ड़ांड़ी यात्रा के 91 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गहलोत ने आज यहां संस्था संघ भवन बजाज नगर से गांधी सर्किल तक पैदल मार्च का नेतृत्व किया।


गहलोत ने कांग्रेस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए गांधी सर्कल पर पहुंचे तथा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिन्दुओं में छुआछुत की भावना के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का आवाह्न किया हैं।

गहलोत ने देश में धर्म आधारित राजनीति करने वाले संगठनों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग अभी हिन्दू मुसलमान की बात करते है फिर आगे चलकर दलित और स्वर्णो में भेदभाव की बात कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुसलमान देश के सच्चे नागरिक है तथा कश्मीर में विरोध के बावजूद एक भी मुसलमान देशद्रोही नही निकला।

उन्होंने कहा कि यह सब वोट की राजनीति के लिए किया जा रहा है। किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए  गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों की एक भी नहीं सुन रही जबकि किसान आंदोलन में दो सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा आगे हिन्दूओं में भी भेदभाव कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आवाह्न किया कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बातचीत कर देश में छुआछुत के खिलाफ अभियान चलाये।

इस अवसर पर नागरिक मंच के सवईसिंह, गिरधारीलाल बापना तथा लाड़कुमारी जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment