राजस्थान पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा, नड्डा बोले- ये जीत मोदी में विश्वास का प्रतीक
राजस्थान में हुए पंचायत चुनावों में मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास का प्रतीक बताया है।
![]() भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (फाइल फोटो) |
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को राजस्थान के पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में पार्टी को मिली जीत के लिए क्षेत्र की जनता, खासकर किसानों व महिलाओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और मजदूर के विश्वास का प्रतीक है।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों व महिलाओं ने भाजपा में जो विास प्रकट किया है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में विश्वास का प्रतीक है।’’
राजस्थान में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों व महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास प्रकट किया है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी में विश्वास का प्रतीक है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 9, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायती चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि इन चुनावों के ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फ़रेब, दम्भ एवं अहंकार की पराजय है तथा यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की विजय हैं। प्रदेशवासियों से मिले इस अटूट प्यार एवं आशीर्वाद ने संगठन में नये उत्साह एवं उमंग का संचार किया है।
पंचायती राज चुनावों के ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फ़रेब, दम्भ व अहंकार की पराजय है तथा यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की विजय हैं। प्रदेशवासियों से मिले इस अटूट प्यार व आशीर्वाद ने संगठन में नये उत्साह व उमंग का संचार किया है।@BJP4Rajasthan
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) December 8, 2020
उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों एवं महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास प्रकट किया है, इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के मोदी में विश्वास का प्रतीक है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव के परिणाम इस भ्रष्ट सरकार की विदाई का एक निश्चित संकेत है।
उधर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इन चुनावों में कांग्रेस की हार को ग्रामीण लोगों का वर्तमान कांग्रेस के प्रति आक्रोश बताया है। राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण मतदाताओं ने मौजूदा कांग्रेस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसान कानूनों के नाम पर कांग्रेस कितना ही किसानों को बरगलाने का काम कर रही हो, पंचायत चुनाव परिणाम से यह तय है कि राजस्थान का किसान कांग्रेस के प्रति अपना मोह भंग कर चुका है।
उन्होंने कहा कि दशकों से हमेशा चुनाव परिणाम सत्तारुढ़ पार्टी के पक्ष में रहता है, पहली बार सरकार की दूसरी वषर्गांठ से पहले ही जनता का मोहभंग हो गया। कांग्रेस पार्टी को आगे आकर हार स्वीकार करनी चाहिए।
| Tweet![]() |