राजस्थान निगम चुनाव: भाजपा अध्यक्ष पूनियां ने कांग्रेस के बयान को दिया झूठ करार

Last Updated 06 Nov 2020 12:47:27 PM IST

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के बयान सरकार के काम पर जनता की मोहर पर पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस का ताजा झूठ करार दिया हैं।


डॉ पूनियां (फाइल फोटो)

डॉ पूनियां ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देखिये कांग्रेस का ताजा झूठ, राजधानी जयपुर के सभी 250 वार्ड में 131 पर भाजपा, 96 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीय जीते हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कह रहे हैं कि जनता ने सरकार के कामों पर छाप लगाई है। उन्होंने कहा कि लोग समझ गए होंगे, मोहर कहां लगाई है और कैसे लगाई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जयपुर, जोधपुर एवं कोटा जिले के छह नगर निगमों के चुनाव परिणाम के बाद गहलोत ने कहा था कि जनता ने हमारे प्रयासों, हमारी नीति, हमारी नियत पर मोहर लगाई है जबकि  डोटासरा ने कहा था कि निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर है।

छह निगमों में जयपुर के अलावा जोधपुर उत्तर में कांग्रेस तथा दक्षिण में भाजपा को बहुमत मिला हैं जबकि कोटा में कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत मिला जबकि दक्षिण में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों को 36-36 बराबर सीटे मिली है।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment