BJP ने राजभवन-धरने को बताया राज्यपाल पर 'अनैतिक दबाव'

Last Updated 24 Jul 2020 06:54:38 PM IST

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस विधायकों द्वारा राजभवन पर दिये जा रहे धरने को अनैतिक बताते हुए केन्द्र सरकार से दखल देने की मांग की है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजभवन पर धरना देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं राज्य के गृह मंत्री भी है, उन्होनें सभी मर्यादा तोडते हुये राजभवन को घेरेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्य सरकार की और से 21 दिन पूर्व का पत्र देना होता है। यह राज्यपाल का संवैधानिक अधिकार है कि इस संबंध में राज्यपाल अपने तरीके से काम करेंगे।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत स्वयं अपने ही जाल में फंसते जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह पहले दिन से ही कह रहे है कि सरकार बचने के लिए एक मात्र तरीका है विधानसभा में बहुमत साबित करना लेकिन गहलोत अपने विधायको पिछले 12 दिनों से होटल मैं बाडाबंदी कर रखी है। उन्होंने कहा गहलोत विधायकों को लेकर राजभवन में धरना दिया है जो अनैतिक कार्य है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार को मजबूर होकर राजय में धारा 356 का उपयोग करना पड सकता है जो राजस्थान के इतिहास में अब तक नहीं हुआ है। इस अवसर पर विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेन्द्रसिंह राठौड ने कहा कि राज्य में अब सरकार बचाने को कोई रास्ता कांग्रेस पास नहीं बचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायको को उकसाने का काम किया है।
 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment