राजस्थान: 49 नगर चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा

Last Updated 19 Nov 2019 10:54:32 AM IST

राजस्थान में 49 नगर निकाय चुनावों में अधिकतर पर कांग्रेस का दबदबा दिखाई दे रहा है तथा कुछ में कांग्रेस निर्दलियों के सहारे बोर्ड बनाने की स्थिति में आ गयी है।


भाजपा को उदयपुर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिल गया, लेकिन भरतपुर  और बीकानेर में बढ़ते के बावजूद बोर्ड बनाने की स्थति में नहीं है, यहां भी सत्तारूढ़ कांग्रेस निर्दलियों के बल पर बोर्ड बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने भरतपुर नगर परिषद तथा रूपवास नगर पालिका में पिछड़ने के बावजूद बोर्ड बनाने की घोषणा कर दी है। गहलोत सरकार के मंत्री विेंद्र सिंह तथा भजनलाल जाटव निर्दलियों को गोलबंद करने के काम में जुट गये हैं।

शेखावटी के झुंझुनू, सीकर और चुरु में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में है जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में कांग्रेस निर्दलियों के बल पर बोर्ड बना लेगी। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के चुनाव क्षेत्र नाथद्वारा में भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। झुंझुनू नगर परिषद तथा बिसाऊ नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि पिलानी में कांग्रेस और भाजपा को दो-दो वार्ड पर ही जीत मिल पाई। यहां 31 वार्ड में निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं तथा निर्दलीय ही बोर्ड बनायेंगे। सीकर में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

सिरोही में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि जालौर में कांग्रेस निर्दलियों के सहारे बोर्ड बनाने की स्थिति में है। शिवगंज में भी कांग्रेस बढ़त में है, लेकिन पिंडवाड़ा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। नीम का थाना में बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस आगे है, लेकिन खाटूश्यामजी में भाजपा को साधारण बहुमत मिल गया है। 

श्रीगंगानगर में कांग्रेस हालांकि भाजपा से पिछड़ गयी है, लेकिन निर्दलियों के बल पर वह बोर्ड बना सकती है।

हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। बाड़मेर में कांग्रेस लगातार तीसरी बार जीतने में सफल रही जबकि बालोतरा में भाजपा का बोर्ड बनना तय है।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले चित्ताैड़गढ़ में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। हाड़ौती क्षेत्र के सांगोद, कैथून और छबड़ा में भाजपा पीछे है जबकि मांगरोल में कांग्रेस पिछड़ चुकी है। पूर्व परिवहन मंत्री युनूस खान के क्षेा डीडवाना में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह हराया है।

अलवर नगर परिषद में भाजपा को बढ़त मिली है, लेकिन कांग्रेस निर्दलियों के सहारे बोर्ड बनाने का प्रयास कर रही है। थानागाजी और भिवाड़ी में भी कांग्रेस निर्दलियों के बल पर बोर्ड बनाने की स्थिति में हैं।
 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment