जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

Last Updated 30 Oct 2019 03:00:25 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवाईमानसिंह अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मारपीट के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग को लेकर आज हड़ताल कर दी।


रेजिडेंट डाक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में मरीज परेशान हो गए। रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल और प्रशासन के बीच वार्ता हुई लेकिन बातचीत विफल रहने के बाद रेजिडेंट हड़ताल पर चले गए। 
      
रेजिडेंट्स के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में उनकी सेवाएं गड़बड़ा गईं। दिवाली के त्यौहार के बाद अस्पताल में बुधवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे लेकिन रेजिडेंट डाक्टरों के हड़ताल पर होने पर भर्ती मरीज सहित सभी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
       
एसोसिएशन जयपुर ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) के अध्यक्ष डॉ. अजीत बागड़ा के अनुसार इस मामले में जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं कर लिये जाते, अस्तपाल में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के अन्य पुख्ता इंतजाम नहीं होते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
      
उल्लेखनीय है कि अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलोजी विभाग में भर्ती एक मरीज की सोमवार को  लीवर फेल होने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद दो रेजिडेंट  डॉक्टरों के साथ मृतक के परिजनों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment