राजस्थान चुनाव: जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, कौन होगा अगला सीएम?
Last Updated 12 Dec 2018 01:34:28 PM IST
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट यहां बुधवार को पार्टी की विधायक दल की बैठक में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस समिति पहुंच गए हैं।
राजस्थान: कौन बनेगा अगला CM, गहलोत या सचिन(फाइल फोटो) |
बैठक में तय किया जाएगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पायलट और गहलोत दोनों इस पद के मजबूत दावेदार हैं।
पूरे राज्य से नव निर्वाचित विधायक यहां बैठक में हिस्सा लेने आए हैं।
200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं, जबकि इसके चुनाव पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने एक सीट जीती है। भाजपा ने 73 सीटें जीती हैं।
राजस्थान में 101 सीटों के आंकड़े को पार करने के लिए कांग्रेस छह सीट जीतने वाली बसपा या 13 निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर सकती है जिनमें से यहां भी अधिकांश कांग्रेस विद्रोही है।
| Tweet |