राजस्थान में कांग्रेस की जीत के आसार : एक्जिट पोल

Last Updated 08 Dec 2018 12:29:07 AM IST

एक्जिट पोल के सर्वे में शुक्रवार को राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।


राजस्थान में कांग्रेस की जीत के आसार

राजस्थान में पिछले 20 साल का रिकार्ड रहा है कि जो पार्टी सत्ता में रहती है, वह दोबारा सत्ता हासिल नहीं कर पाती। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए हुए चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 55 से 72 सीटें दी गई हैं।

रिपब्लिक टीवी-सीवोटर ने कांग्रेस को 81 से 101 सीटें और भाजपा को 83 से 103 सीटें दी है।

द टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 105 और भाजपा को 85 सीटें मिलने की संभावना जताई है। बसपा को सात और अन्य को दो सीटें मिलने की बात कही गई है।

न्यूज24 ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत (110 से 120 सीटें) मिलने की बात कही है, जबकि भाजपा को 70 से 80 सीटें मिलने की बात कही है।



वर्ष 2013 में भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।

राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को हुआ है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment