राजस्थान चुनाव: सर्जिकल स्ट्राइक मामले में शहीदों का अपमान कर रहे हैं राहुल : शाह

Last Updated 01 Dec 2018 02:57:38 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करके देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

उन्होंने कहा कि आज सीमा की रक्षा कर रहे हर जवान को यह भरोसा है कि उसके पीछे सरकार खड़ी है।   

यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद जवानों का बदला लिया। राहुल गांधी बोल रहे थे कि उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिये हमने सर्जिकल स्ट्राइक की.. आप देश के शहीदों का अपमान करते हो, आप में तो हिम्मत नहीं थी।‘   

शाह के अनुसार,‘‘आज सीमा पर तैनान हर जवान के दिल में एक भरोसा है कि मेरी सरकार मेरे पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है।’’   

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले उदयपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ‘सैन्य फैसले’ को भी ‘राजनीतिक संपत्ति’ बना दिया है जबकि यह काम तो पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार तीन बार कर चुकी थी।   

शाह ने कहा, ‘‘एक ओर तो मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली है तो दूसरी ओर राहुल के नेतृत्व में सत्ता का उपभोग करने वालों की टोली जिसके पास ना नेता है, ना नीति है और ना सिद्वांत।’    

कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं किए जाने पर तंज कसते हुए शाह ने कहा, जिस सेना का सेनापति ही तय नहीं वह विजय कैसे प्राप्त कर सकती है। 

 

भाषा
फलौदी (राजस्थान)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment