पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार-योगी

Last Updated 27 Nov 2018 05:15:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को विभाजनकारी पार्टी बताते हुए दावा किया है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलवर के तिजारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में जो रुझान मिल रहा है और उस आधार पर भाजपा की सरकार बनेगी। ये सरकारें विकास के नाम पर बनेंगी। इन राज्यों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम राज्य की अवधारणा को साकार किया है। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की गारंटी सिर्फ भाजपा दे सकती है, कांग्रेस के पास विभाजन, अराजकता, पशु तस्करी जैसे माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुशासन और विकास दिया है जिसमें सड़क, पानी, रोजगार के साधन उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने सभा में अलवर के सांसद रहे महंत चांदनाथ को याद करते हुए कहा कि अगर वह रहते तो निश्चित रूप से अलवर जिले को अपेक्षित विकास मिलता और अलवर लोकसभा देश में सबसे श्रेष्ठ लोकसभा इलाका साबित होता। 

उन्होंने भाजपा को किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के शासन में सुशासन की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की संयुक्त प्रगतिशील संगठन (संप्रग) सरकार के शासन में एक विशेष समुदाय द्वारा लूटपाट, अराजकता, पशु तस्करी जैसे मामले सबसे ज्यादा आए लेकिन भाजपा ने ऐसे सभी अपराधों पर अंकुश लगाया।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई लेकिन  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही आतंकवादियों को बंदूक की गोलियां खिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी बिरयानी नहीं गोली की भाषा समझते हैं। उन्हें उनकी भाषा में ही जवाब दिया गया। कांग्रेश आतंकवाद, नक्सलवाद के आगे घुटने टेक देते हैं यही उनकी नीति है। उन्होंने कहा कि देश का विकास कांग्रेस भी कर सकती थी लेकिन उनकी प्रवृत्ति काम करने की नहीं थी।

उन्होंने दुर्योधन का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की नीति अपना कर देश को बर्बाद कर रही है और  देश को तोड़ रही है। वह मुस्लिम परस्ती को अपने से अलग नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चार चार बार भाजपा की सरकार बन सकती है तो राजस्थान में भी लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बन सकती हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश में कितनी अराजकता थी। लेकिन अब बिल्कुल नहीं है। अवैध बूचड़खाना को बंद कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा का हवाला देते उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कांवड़ यात्रा नहीं निकलती थी, डीजे बजाने पर पाबंदी थी लेकिन जब से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में आई है, कावड़ या निकलती है।


   
उन्होंने कहा कि देश की जनता को विकास एवं सुशासन का मॉडल स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाद सिस्टम से उठकर राष्ट्रवाद पर ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रामगढ़, मालाखेड़ा और थानागाजी में भी चुनाव सभा को संबोधित किया।

वार्ता
अलवर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment