राजस्थान: भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान का 57वर्ष की उम्र में निधन

Last Updated 21 Feb 2018 01:04:34 PM IST

राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया.


कल्याण सिंह का निधन (फाइल फोटो)

58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे.

सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया. वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे.

मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है.

भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

 

 

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment