ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, 4 लोग घायल

Last Updated 25 Jun 2025 08:59:51 AM IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

बारीपदा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर राउत ने बताया कि यह झड़प मंगलवार दोपहर को कालिकापुर इलाके में एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई।

मृतक की पहचान राजू घाडेई (38) के रूप में हुई है। उसकी मां साबित्री और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

साबित्री और गंभीर रूप से दो घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल महिला को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राउत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं द्वारा मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली को ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें जिले में अराजकता का आरोप लगाया गया था।

भाषा
बारीपदा (ओडिशा)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment