Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रणजीत हत्याकांड में दोषमुक्त करार, जानें पूरा मामला

Last Updated 28 May 2024 12:16:20 PM IST

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।


सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।

डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने रंजीत सिंह हत्या मामले में उनके मुवक्किल को बरी कर दिया है।’’

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2021 में राम रहीम और चार अन्य को 19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।

पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

उसकी एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर हत्या कर दी गयी थी जिसमें बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम कैसे महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है।

पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
 

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment