बेंगलुरु LPG सिलेंडर विस्फोट में 6 घायल, 5 घर क्षतिग्रस्त

Last Updated 16 Jan 2024 10:18:34 AM IST

बेंगलुरु में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण कम से कम छह लोग घायल हो गए और पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस के मुताबिक, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अन्य घायल व्यक्तियों का फिलहाल येलहंका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

येलहंका में लाल बहादुर शास्त्री लेआउट के एक आवास में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

विस्फोट के परिणामस्वरूप, पड़ोसी पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना येलहंका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई।

घायल हुए पांच लोगों की पहचान वसीया बानो, सलमा, शहीद, आसमा और अफरोज के रूप में हुई है। छठे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

येलहंका न्यू टाउन पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
 

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment