पूर्व बीजेपी नेता ने मुसलमानों को दी धमकी

Last Updated 09 Jan 2024 06:48:22 AM IST

पूर्व बीजेपी नेता के बिगड़े बोले-मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिदें खाली करें:नहीं तो नतीजा भुगतना होगा, कितने मारे जाएंगे ​​​​​​हम ​नहीं जानते


कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को स्वेच्छा से मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिदों को ख़ाली कर देना चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम होंगे। हम नहीं जानते कि कितने मारे जायेंगे या क्या होगा। ईश्वरप्पा ने यह बयान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि देश में मथुरा सहित 2 और स्थान हैं। कोर्ट के फैसले के बाद हम अपने मंदिरों का निर्माण आगे बढ़ाएंगे।' । हमारे मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी एक भी मस्जिद इस देश में नहीं रहेगीय़। यह मेरी निजी राय है।

ईश्वरप्पा पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में कर्नाटक के गडग में कहा था कि हम मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों को नहीं छोड़ेंगे। देश में ऐसी एक भी मस्जिद नहीं रहने दी जाएगी.

मैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लूंगा। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर मामले पर न्यायिक कार्यवाही हिंदुओं के पक्ष में है। मथुरा में कृष्ण मंदिर के लिए सर्वे का आदेश दिया गया है। सब कुछ एक के बाद एक घटित होगा।

ग़ौरतलब है कि ईश्वरप्पा ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में रथयात्रा की थी। रथयात्रा में उन्होंने मुसलमानों को लेकर कई बयान दिए थे। इन्हीं मुद्दों पर दैनिक भास्कर से बात करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा था - 'चुनाव के बाद हमारी सरकार आई तो सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर तुरंत हटवाएंगे। इसकी वजह से स्टूडेंट्स से लेकर पेशेंट तक, सब परेशान हैं। कर्नाटक में परीक्षाएं चल रही हैं और लाउडस्पीकर के शोर से स्टूडेंट डिस्टर्ब हो रहे हैं।'

एक और सवाल के जवाब में ईश्वरप्पा ने ये भी कहा कि भगवा जल्द ही देश का राष्ट्रीय ध्वज होगा।

कश्फी शमाएल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment