Karnataka में मुस्लिम महिला ने बजरंग दल कार्यकर्ता से की शादी, हिंदुत्व ब्रिगेड ने मनाया जश्न

Last Updated 08 Dec 2023 06:32:13 PM IST

कर्नाटक में मुस्लिम महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ता से शादी की। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शादी का जश्न मनाया।


मुस्लिम महिला ने बजरंग दल कार्यकर्ता से की शादी

दक्षिण कन्नड़ के सुरथकल शहर के हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर दावा किया कि 'आयशा अक्षता बन गई हैं।'

कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें पारंपरिक हिंदू पोशाक पहने देखा जा सकता है।

इस घटना से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में विवाद भड़कने की आशंका है।

खबरों के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत भंडारी ने एक स्थानीय लड़की आयशा से शादी की है। दोनों एक ही इलाके में रहते हैं और पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे।

30 नवंबर को प्रशांत ने आयशा की मां से उनकी बेटी से शादी करने की इजाजत मांगी थी। उसी शाम दोनों गायब हो गए थे, जिसके बाद आयशा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रशांत कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले सुरथकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

आईएएनएस
दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment