यूक्रेनी गायिका पर तिरंगे का अपमान का मामला दर्ज
Last Updated 16 Aug 2023 09:36:56 AM IST
शांति पीपल बैंड की यूक्रेनी गायिका उमा शांति के खिलाफ भारतीय तिरंगे का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है।
![]() यूक्रेनी गायिका पर तिरंगे का अपमान का मामला दर्ज |
गायिका ने पुणे के मुंडवा में एक क्लब में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और कानूनी अपराध किया, जिसकी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह घटना रविवार रात को हुई और कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
एफआईआर के अनुसार यूक्रेनी बैंड शांति पीपल की प्रमुख शांति ने अपने दोनों हाथों में तिरंगे लेकर नृत्य किया और बाद में झंडे दर्शकों की ओर फेंक दिए।
| Tweet![]() |