Manipur महिला उत्पीड़न मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार
Last Updated 25 Jul 2023 06:54:40 AM IST
मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनके कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
![]() मणिपुर महिला उत्पीड़न मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार |
घटना का एक कथित वीडियो हाल ही में ऑनलाइन सामने आने के बाद से अब तक पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि सातवें आरोपी को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, पुलिस ने 4 मई को हुए जघन्य अपराध के सिलसिले में एक किशोर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
इस बीच, गुस्साई भीड़ ने पहले थौबल के वांगजिंग इलाके में फरार संदिग्ध 20 वर्षीय एल. कबीचंद्र और थौबल के येरीपोक गांव में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास सिंह के घरों में आग लगा दी।
| Tweet![]() |