लखनऊ में Minor Girl की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated 08 Jun 2023 06:10:56 PM IST
लखनऊ से गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इंदिरा नगर इलाके में नाबालिग लड़की अपने घर में कथित तौर पर बलात्कार के बाद पंखे से लटकी पाई गई।
![]() |
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस हिरासत में है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
| Tweet![]() |