कोल्हापुर हिंसा को लेकर बेलगावी की सीमा पर कर्नाटक पुलिस हाई अलर्ट पर

Last Updated 08 Jun 2023 11:11:32 AM IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की प्रशंसा करने वाली एक पोस्ट को लेकर हुई हिंसा के बाद किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कर्नाटक पुलिस बेलगावी में हाई अलर्ट पर है, जो जिले के साथ सीमा साझा करता है।


बेलागवी जिले के पुलिस थानों को गश्त बढ़ाने और हिंसा की किसी भी घटना में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी भेजने के लिए सतर्क कर दिया गया है। महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांवों और कस्बों में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

पुलिस ने जिले के निप्पनी, कोगनोली, बोरागांव, अक्कोला, यक्षम्बा, बेदकिहाल, मानकपुरा, सिदनाला, मंगुरा और चंदूरा क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है, जहां बड़ी सख्ंया में मराठी आबादी है। पुलिस जनता को अफवाहों पर विश्वास न करने के लिए अनाउंसमेंट कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि साइबर विंग सोशल मीडिया पोस्ट पर पैनी नजर रख रहा है और अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित संदेशों की जानकारी एकत्र करने का भी निर्देश दिया है।

कोल्हापुर में पुलिस ने निषेधाज्ञा के बावजूद शिवाजी चौक पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। दो गुटों के बीच पथराव की भी खबर है। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया और गुरुवार दोपहर तक शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं हैं।
 

आईएननस
बेलागवी (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment