Karnataka Swearing-in Ceremony: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने डिप्टी CM पद की शपथ ली
शनिवार को कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
- 13:39 : राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई।
- 13:38 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मौके पर कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया।
- 13:25 : डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
- 13:25 : सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
- 13:01 : कर्नाटक के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।
- 12:52 : कर्नाटक के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया।
- 12:46 : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया।
- 12:42 : कर्नाटक: बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।
- 12:27 : राज्य के नवनिर्वाचित CM और Dy CM के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के CM एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के CM अशोक गहलोत,बिहार के णश नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
- 12:26 : PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती बेंगलुरु में नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।
- 12:22 : कर्नाटक: राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहुंचे।
- 12:10 : एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समारोह के लिए 19 समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
- 12:09 : बेंगलुरु में कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटी है।
- 12:08 : कर्नाटक के मनोनीत उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे।
- 12:08 : राज्य के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु में शपथ लेने के लिए अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए।
- 12:08 : कर्नाटक के मनोनित उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए।
- 12:08 : कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया।
- 12:08 : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।
![]() |
कर्नाटक में आज से सिद्धारामैया सरकार बनने जा रही है। बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए बेंगलुरु में काफी रौनक दिख रही है। सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं।
सिद्धारामैया साल 2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी।
एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समारोह के लिए 19 समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।
सिद्दारमैया को लिखे पत्र में पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है। इनमें ए.जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जरकिहोली, प्रियांक खड़गे, रामलीमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक सिद्धारामैया और शिवकुमार के करीब 20 से ज्यादा विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ आज ही दिलाई जाएगी।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के सीएम केसीआर, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा बसपा चीफ मायावती और बीजद चीफ नवीन पटनायक को आमंत्रण नहीं दिया गया है
1
| Tweet![]() |