WB Board 10th Result 2023 Out: जारी हुआ पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Last Updated 19 May 2023 12:37:56 PM IST

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिजल्ट (West Bengal WBBSE 10th/12th Result 2023) जारी कर दिया है।


रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023) की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने की।

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.15 फीसदी दर्ज किया गया है। इस बार दवदत्त मांझी ने 99.57 प्रतिशत (697 अंक) हासिल कर  टॉप किया है, वहीं सुभम पाल 98.71 प्रतिशत (691 अंक) लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.org पर लॉग इन कर देख सकते हैं।

छात्र मोबाइल ऐप ‘‘Madhyamik Results 2023’ के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकेंगे।

बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 23 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्रों ने पंजीकृत किया गया था।

परीक्षा में उत्तीर्ण छाक्षों को समय लाईव की तरफ से बहुत-बहुत बधाई।

WBBSE Madhyamik Result 2023 के नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment