आंध्र प्रदेश में बस-ऑटो की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत

Last Updated 14 May 2023 05:52:05 PM IST

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक निजी बस के ऑटोरिक्शॉ से टक्कर हो गई जिसमें छह महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।


आंध्र प्रदेश में बस-ऑटो की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर तल्लारेवु मंडल के सीतारामपुरम के पास हुआ। छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वाली सभी यानम के नीलापल्ली की रहने वाली थी। ये सभी मछली के व्यापार में लगी एक ईकाई में कर्मचारी थी। पुलिस के मुताबिक वो काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एक अधिकारी ने कहा, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।

आईएएनएस
अमरावती


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment