By-election 2023: उपचुनाव: यूपी सहित तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों और पंजाब की एक लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न
पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय में सियासी सरगर्मी तेज हैं। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को वोटिंग संपन्न हो गई है।
![]() जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी |
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सभी 224 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और यूपी की स्वार टांडा विधानसभा, छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
यूपी: स्वार और छानबे उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा और अपना दल (एस) में मुकाबला
उत्तर प्रदेश की रामपुर स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्वार में दोपहर एक बजे तक 27.30% और छानबे में 27.40% मतदान दर्ज़ किया गया।
इन दोनो ही सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में पुलिस मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि मिजार्पुर की छानबे विधानसभा की बूथ संख्या 145, 146, 137, 138, 270, 271 पर सपा के बूथ एजेंट को पीठासीन अधिकारी एजेंट नहीं बना रहे हैं। मिजार्पुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं।
मिर्जापुर: छनबे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें बूथ संख्या-365, प्राथमिक विद्यालय हलिया से हैं। pic.twitter.com/ts8FRFK5ja
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
स्वार में समाजवादी पार्टी विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने से रिक्त हुई इस सीट पर मतदान होगा तो छानबे विधानसभा सीट पर विधायक राहुल कोल के निधन से खाली हुई सीट पर चुनाव हो रहा है। बता दें कि स्वार मे सपा और छानबे में अपना दल (एस) के विधायक थे। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा अपना दल (एस) को समर्थन कर रही है।
स्वार उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने मतदान कर दिया है। उन्होंने सरकथल में बूथ संख्या 217 पर अपना वोट डाला है। भाजपा गठबंधन दल की ओर से अपना दल एस के शफीक अहमद अंसारी और सपा से अनुराधा चौहान प्रत्याशी हैं।
पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को जारी उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 30.93% मतदान दर्ज़ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। यहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर संसदीय क्षेत्र में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं जिनमें 41 ट्रांसजेंडर हैं।
चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी।
पंजाब: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, मीठापुर पोलिंग स्टेशन, बूथ नंबर-76 से हैं। pic.twitter.com/6LL4eg1XMK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गयी थी। चौधरी को इस साल जनवरी में जिले के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंद्र इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।
ओडिशा और मिर्जापुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 41.26% मतदान दर्ज़ किया गया। ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने कहा कि संवेदनशील चिह्नित किये गये बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है।
विधायक और राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गत 29 जनवरी को हत्या के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। उपचुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।
| Tweet![]() |