Karnataka Election 2023 : विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 52.03% वोटिंग

Last Updated 10 May 2023 08:54:34 AM IST

कर्नाटक की 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 52.03 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

  • 16:43 : महिला का आरोप है कि अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में मदद करते हुए उसका वोट BJP के पक्षा में डलवा दिया। यह घटना कलबुर्गी जिले के चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर हुई।
  • 16:42 : कर्नाटक में चल रहे मतदान के बीच एक महिला मतदाता की शिकायत के बाद एक मतदान अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
  • 16:14 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने दावा किया कि भाजपा को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलेगा। जिसका संकेत शाम को आने वाले एग्जिट पोल के रुझानों से मिलेगा।
  • 15:54 : कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने आज बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
  • 15:51 : कर्नाटक चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदान हुआ।
  • 15:49 : कर्नाटक चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदान हुआ।
  • 15:48 : कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने आज बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
  • 15:10 : यह पहले एक छोटा सा गांव था, जो अब एक विकसित कस्बा बन चुका है। यहां बहुमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा की सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई गई हैं, इसका श्रेय यहां के विधायक एच.डी. रवन्ना को जाता है: एच.डी. देवेगौड़ा
  • 15:10 : कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली
  • 13:57 : पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया।
  • 13:40 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
  • 13:05 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में मतदान किया।
  • 12:44 : राज्य में 16,914 मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं।
  • 12:41 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है। 30 से 40 वर्ष (1.41 करोड़) और 40 से 60 वर्ष (1.89 करोड़) के बीच के मतदाता प्रमुख मतदान समूह हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष की आयु के 11.71 लाख मतदाता हैं।
  • 12:15 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी मतदान किया।
  • 12:14 : अभिनेता ऋषभ शेट्टी उडुपी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
  • 11:51 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.99% मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
  • 11:32 : कर्नाटक के पूर्व CM और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • 11:10 : सिब्बल ने आगे कहा कि मैंने सोचा था कि डिमोनेटाइजेशन के बाद कैश किसी भी कीमत पर अहम भूमिका नहीं निभा पाएगा! किससे पूछें कि क्या हुआ?
  • 11:10 : सिब्बल ने ट्वीट में बताया है कि 2018 में आयोग ने ₹83.83 करोड़ रुपये कैश पकड़ा था, वहीं 2023 में अब तक ₹373.61 करोड़ जब्त किया जा चुका है ।
  • 11:08 : कपिल सिब्बल ने आज ट्वीट कर बताया कि चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बाद कर्नाटक में 2018 के मुकाबले 4.5 गुना ज्यादा कैश जब्त किया है।
  • 11:03 : पूर्व CM सिद्धारमैया ने सिद्धरमेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
  • 10:53 : सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
  • 10:52 : पूर्व CM और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी।
  • 10:51 : बेंगलुरु में BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने वोट डाला।
  • 10:48 : उपचुनाव: रामपुर की स्वार में नौ बजे तक 7.93 और छानबे में 10.14 प्रतिशत मतदान
  • 10:48 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, मैं लगातार कहता रहा हूं कि कर्नाटक में कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, यह 150 सीटों तक भी जा सकती है।
  • 10:31 : जगदीश शेट्टार ने कहा, "भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है...मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।"
  • 10:31 : हुबली-धारवाड़: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान जारी हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला।
  • 10:30 : बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।
  • 10:29 : CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा।
  • 10:29 : जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।
  • 10:27 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला।
  • 10:20 : सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।
  • 10:11 : तेजस्वी सूर्या ने आगे कहा कि हम डीके शिवकुमार द्वारा LPG सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।
  • 10:10 : तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अचानक हर चीज़ की पूजा शुरू कर दी है।
  • 10:08 : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे।
  • 10:04 : डी.के. शिवकुमार सीतारमण की आलोचना करे हुए कहा कि एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की और उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं।मुझे लगता है कि वे अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं।
  • 10:03 : कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि निर्मला सीतारमण इस राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, पहले उन्हें राज्य की मदद करने दें। एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की और उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं।
  • 10:02 : शोभा करंदलाजे ने कहा कि आज प्रजातंत्र का त्यौहार है। मैं लोगों से यही कहना चाहूंगी कि सब मतदान करें और अच्छी सरकार को लाएं, ज्यादा संख्या में मतदान करेंगे तो एक अच्छी सरकार आएगी।
  • 10:01 : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
  • 9:49 : ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
  • 9:45 : वोट डालने के पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गायत्री देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
  • 9:44 : कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. जी परमेश्वर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
  • 9:41 : कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
  • 9:39 : एक दुल्हन मुदिगेरे बूथ संख्या-65, मकोनाहल्ली पर अपना वोट डालने पहुंची।
  • 9:38 : कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई लोगों से अपील की कि मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें।
  • 9:37 : डी.के. शिवकुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं। इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीम
  • 9:36 : कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
  • 9:33 : इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने जयनगर, बेंगलुरु में वोट डाला।
  • 9:31 : Punjab Bye-election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है
  • 9:28 : UP Bye-election 2023: स्वार और छानबे उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा और अपना दल (एस) में मुकाबला
  • 9:27 : AAP और SDPI पहली बार कर्नाटक में उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद कर रही है।
  • 9:26 : राज्य में 16,914 मतदाता हैं 100 साल से अधिक उम्र के हैं। 30 से 40 वर्ष (1.41 करोड़) और 40 से 60 वर्ष (1.89 करोड़) के बीच के मतदाता प्रमुख मतदान समूह हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष की आयु के 11.71 लाख मतदाता हैं।
  • 9:26 : राज्य में 58,545 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.30 करोड़ है जिनमें 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में थर्ड जेंडर के 4,927 मतदाता हैं।
  • 9:25 : दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार माने जाने वाले राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पहली बार साधारण बहुमत हासिल कर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।
  • 9:24 : वोट डालने के बाद कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।
  • 9:24 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया।
  • 9:23 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है।
  • 9:22 : इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने वोट डालने के बाद कहा कि यह बड़ों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं के साथ बैठें और उन्हें समझाएं कि मतदान क्यों महत्वपूर्ण है, मुझे भी मेरे माता-पिता मतदान कराने के लिए ले गए थे।
  • 9:20 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना वोट डाला।
  • 9:20 : लेखिका सुधा मूर्ति बेंगलुरु के जयनगर में वोट करन पहुंची। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा युवाओं से कहती हूं कि आओ और मतदान करो और फिर तुम्हारे पास बात करने की शक्ति है, मतदान के बिना तुम्हारे पास बात करने की कोई शक्ति नहीं है।
  • 9:18 : बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि लिंगायत, ST, SC, OBC सभी हमारे साथ है और सब मिलकर भाजपा के लिए वोट करेंगे।
  • 9:18 : भाजपा नेता बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं जिस क्षेत्र से लड़ रहा हूं वहां से भाजपा लगातार जीतती आई है, यह येदियुरप्पा जी की सीट है। हम कम से कम 130 सीट जीतेंगे।
  • 9:16 : इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति वोट डालने के लिए बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
  • 9:15 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मतदान करने के लिए बेंगलुरु के विजय नगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला
  • 9:11 : उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वोट देना मेरा कर्तव्य है। मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, किसी भी लोकतंत्र में अगर मतदाता नहीं हैं तो वह लोकतंत्र बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए मैं सभी से मतदान करने का अनुरोध करूंगी।"
  • 9:11 : लेखक सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु में जयनगर में मतदान किया।
  • 9:09 : मतदान करने के बाद प्रकाश राज ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। चुनाव को जगह है जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाना है। सौहार्द बनाकर रखना है।
  • 9:08 : अभिनेता प्रकाश राज भी बेंगलुरु में मतदान करने पहुंचे।
  • 9:04 : सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, "लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो जवाबदेह और पारदर्शी हो। भाजपा लोगों की पार्टी है। हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो।"
  • 9:04 : कर्नाटक के मंत्री और BJP नेता सीएन अश्वथ नारायण ने बेंगलुरु में मतदान किया।
  • 9:02 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके बेटे, बी.वाई. विजयेंद्र विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 8:59 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मतदाताओं से, विशेष तौर पर युवा और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से, बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। प्रमुख राजनीतिक दल सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस में कड़े मुकाबले के कारण मतदान प्रतिशत अच्छा रहने की उम्मीद है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment