असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का केजरीवाल पर हमला, कहा- दिल्ली में 60% लोग नर्क में रहते हैं

Last Updated 02 Apr 2023 08:59:28 PM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि दिल्ली में 60% लोग नर्क में रहते हैं। सरमा ने आगे कहा कि दिल्ली में एक एक कमरे में 20-20 लोग रहते हैं और वहां पानी भी नहीं है।


दरअसल CM सरमा ने केजरीवाल के उन आरोपो का जवाब दिया है जिसमें केजरीवाल ने असम की जनता से कहा था कि असम में  बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, यहां पेपर लीक हो रहे हैं।  उन्होने हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि असम में बेरोजगारी है।

साथ ही दिल्ली के CM ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।  AAP सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया।

असम में एक रैली को संबोधित करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को गुवाहाटी पहुंचे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुवाहाटी में  रैली की जिसमे उन्होने हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि असम में बेरोजगारी है और पेपर लीक होते हैं।

केजरीवाल के आरोपो पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि दिल्ली में 60% लोग नर्क में रहते है। सरमा ने कहा कि एक एक कमरे में 20-20 लोग रहते हैं। झुग्गियों में 70% लोग रहते हैं और वहां पानी भी नहीं है, असम स्वर्ग है यहां आने के बाद लोग यहां से जाएंगे ही नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी AAP 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

सहारा समय डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment