केजरीवाल का असम की जनता से मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को नौकरी का वादा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुवाहाटी के एक रैली में एलान किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
असम के गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को गुवाहाटी पहुंचे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे।
असम में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।
केजरीवाल ने असम की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार ने सात वर्षों में दिल्ली का चेहरा बदल दिया, और असम में भाजपा भी लगभग इतने ही समय से सत्ता में है, लेकिन उसने ‘गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं’ किया।
केजरीवाल ने गुवाहाटी रैली में कहा कि आप सरकार ने दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दी हैं, और अगर उनकी पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा।
असम में आप के सत्ता में आने पर प्रदेश के सभी बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का वादा भी किया। आप प्रमुख ने बताया कि उनकी पार्टी ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख लोगों और पंजाब में एक साल में 28,000 लोगों को रोजगार दिया है।
केजरीवाल ने जनता से आप सरकार के गठन के एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से पानी पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।
| Tweet![]() |