जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग हिमस्खलन से 2 विदेशी स्कीयर की मौत
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बुधवार को आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। हिमस्खलन में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर विदेशी हैं।
![]() गुलमर्ग हिमस्खलन से 2 विदेशी स्कीयर की मौत |
इनकी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लोग भी विदेशी पर्यटक हैं।
गुलमर्ग के अफरवाट हाइट्स में एक बड़े हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। हादसे में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हो गई है और 19 विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया है। https://t.co/AJHaCdIsMx pic.twitter.com/q41tsoZgqZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
आगे कहा गया, "हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हिमस्खलन से मारे गए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया।"
अधिकारियों ने कहा, यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि कहीं और शव हिमस्खलन के मलबे में दबे तो नहीं हैं।
| Tweet![]() |