मां बनने की सबसे सही उम्र 22 से 30 वर्ष, हम बाल विवाह को रोकने की कोशिश कर रहे हैं : असम सीएम

Last Updated 29 Jan 2023 06:42:19 AM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए।


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

सीएम ने यह बयान गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए दिया।

बाल विवाह को रोकने की कोशिश

सीएम ने समारोह में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'हम बाल विवाह को रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप बहुत कम उम्र में बच्चे को जन्म देंगी तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह, अगर आप वही काम अधिक उम्र में पहुंचने के बाद करती हैं, जैसे कि 30 या 35 उम्र में तो जरूर कुछ परेशानियां होंगी।

महिलाओं को जन्म देने के लिए 'आदर्श आयु' का भी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने 22 से 30 वर्ष की आयु के बीच महिलाओं को जन्म देने के लिए 'आदर्श आयु' का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि 22 से 30 वर्ष की उम्र बच्चे को जन्म देने के लिए अच्छी उम्र है, क्योंकि मानव शरीर में कुछ बुनियादी चीजें होती हैं। भगवान ने हमारे शरीर को ऐसा ही बनाया है। इसलिए मेरा सुझाव है कि जिन लड़कियों ने अभी तक शादी नहीं की है, वे जल्द करें।


 

आईएएनएस
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment