ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Last Updated 29 Jan 2023 01:45:06 PM IST

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को एक शख्स ने गोली मारी दी है।


ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली मारी, वह शख्स पुलिस की वर्दी में था। हमलावर वाकई पुलिस में है या पुलिसवाला बनकर आया था, इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री के सीने में गोलियां लगी हैं, जिसके लगते उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं।

फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री की हालत बेहद गंभीर है, बताया जा रहा है उन्हें 4 से पांच गोलियां लगी हैं।

घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरी जानकारी का इंतजार है।

समयलाइव डेस्क
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment