महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अमित शाह के साथ अहम बैठक

Last Updated 24 Jan 2023 04:28:57 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।


(फाइल फोटो)

दोनों नेताओं की ये बैठक नार्थ ब्लॉक स्तिथ गृह मंत्रालय में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान चीनी उद्योग, राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में कई हलचल देखने को मिली है। राज्य में शिंदे की सरकार बनने के बाद से एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस लगातार दिल्ली आते रहे हैं। आज भी दोनों दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

दरअसल शिंदे सरकार में 20 मंत्रियों ने जुलाई के महीने में मंत्रीपद की शपथ ली थी। इसके बाद पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चचार्एं कई दिनों से चल रहीं है। वहीं दूसरी तरफ चीनी उद्योग सहित हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने केंद्र से कार्यमुक्त होने की बात कही है। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment