गुरमीत राम रहीम को फिर 40 दिन की पैरोल

Last Updated 21 Jan 2023 11:18:12 AM IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह

अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया, ‘‘पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है।’’

डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गए थे।

इससे पहले हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर कहा था कि गुरमीत ने 40 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment