पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कांगेस नेताओं ने जताया शोक

Last Updated 14 Jan 2023 10:19:23 AM IST

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को पंजाब में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 76 साल के थे। कांगेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह चौधरी

फिल्लौर कस्बे में यात्रा के दौरान सिंह गिर गए। उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह जालंधर से दूसरी बार सांसद बने थे।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पंजाब पहुंची हैं। शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली। इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई।

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। तेज पसीना आया। वह गिर पड़े। वहां हड़कंम मच गया। आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।

सुबह सात बजे राहुल गांधी की यात्रा लोडोवाल से शुरू होनी थी। यात्रा को दस बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। यहां पर दोपहर को लंच के बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलती थी और छह बजे फगवाड़ा बस स्टेशन के पास रुकनी थी लेकिन अब यात्रा स्थगित कर दी गई है।

कांगेस नेताओं ने जताया शोक

76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


पार्टी नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट के माध्यम से कहा है कि जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे जो जल्द ही साझा किए जाएंगे।

संतोख सिंह चौधरी जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता थे : राहुल

आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

राहुल गांधी ने संतोष सिंह चौधरी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 

 

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment