मणिपुर: अमित शाह ने मोइरांग में INA मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, सीएम बीरेन सिंह रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग स्थित भारतीय राष्ट्रीय सेना (इंडियन नेशनल आर्मी आईएनए) मुख्यालय का दौरा कर वहां तिरंगा फहराया।
![]() |
आईएनए ने पहली बार भारतीय धरती पर मोइरांग में ही तिरंगा फहराया था।
मणिपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोइरांग में INA मुख्यालय में 175 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/SfOqWjoV9g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2023
शाह ने स्मृति स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद थे।
शाह यहां जनसभा संबोधित करने के साथ-साथ करीब 1,300 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
इससे पहले उन्होंने चुराचंदपुर में जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और इम्फाल पूर्वी जिला स्थित मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में घोड़े पर बैठकर पोलो खेलते एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।
मणिपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मौजूद रहे। pic.twitter.com/oNNPGwRsv0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2023
मणिपुर को इस खेल का जन्मस्थान कहा जाता है।
| Tweet![]() |