श्रीनगर में अब तक की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान पहुंचा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस
Last Updated 29 Nov 2022 10:34:24 AM IST
जम्मू एवं कश्मीर में 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर में मंगलवार को तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
![]() श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पहुंचा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस |
अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क, ठंडे मौसम के साथ सुबह धुंध रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 12.1, कारगिल में माइनस 11 और लेह में माइनस 8.6 रहा।
जम्मू में 9.8, कटरा में 9.4, बटोटे में 5.1, बनिहाल में 2.4 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
| Tweet![]() |