ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा, बंगाल में दिसंबर में दंगे भड़काने की रची जा रही साजिश
Last Updated 10 Nov 2022 04:34:58 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल को राज्य से अलग करने के लिए बिहार व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है।
![]() ममता बनर्जी (फाइल फोटो) |
उन्होंने आरोप लगाया कि इस उद्देश्य के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये।
बनर्जी ने अधिकारियों से कड़ी निगाह रखने को भी कहा क्योंकि ‘‘कुछ लोगों’’ की साजिश दिसंबर से राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की है।
| Tweet![]() |