कर्नाटक में 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Last Updated 08 Nov 2022 10:37:18 AM IST

कलबुर्गी जिले के अलंद तालुक के अन्नुरु गांव में 70 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


कर्नाटक में 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। गिरफ्तार युवक संतोष बुजुर्ग महिला का पड़ोसी है। लादामुगुली गांव की रहने वाली पीड़िता अपनी पोती के साथ रहने आई थी। पुलिस के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई उस समय महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी संतोष घर में घुस आया और घटना को अंजाम दिया।

घर लौटने पर पोती ने आरोपी को बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, अलंद तालुक में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की हालिया घटना ने चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस ने मामले का पदार्फाश करते हुए 24 घंटे के अंदर पोर्न एडिक्ट आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

 

आईएएनएस
कलबुर्गी (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment