केरल: 'मानव बलि' के नाम पर दो महिलाओं की हत्या, 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Last Updated 12 Oct 2022 02:07:36 PM IST

केरल में कथित तौर पर मानव बलि देने के इरादे से दो महिलाओं की हत्या के मामले के तीन आरोपियों को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


मानव बलि: 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

यहां की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को केरल के पथानामथिट्टा जिले में दो महिलाओं की कथित तौर पर 'मानव बलि' के तहत हत्या करने के आरोपी तीन लोगों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी दंपति भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला अपने घर में पठानमथिट्टा जिले के अरनमुला के पास मसाज सेंटर चलाते हैं। उनका एजेंट मोहम्मद शफी जून और सितंबर में दोनों महिलाओं को घर ले आया था, जहां दंपति ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

शफी को पहले आरोपी के रूप में नामित किया गया है, उसके बाद सिंह और लैला का नाम है।

लैला को जहां महिला जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य दो को एनार्कुलम जिले की कक्कनाड जेल में रखा जाएगा।

कोच्चि पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि दोनों महिलाओं को अनुष्ठानिक मानव बलि के हिस्से के रूप में दंपति ने मार डाला और दफना दिया।


जबकि सिंह लंबे समय से मसाज सेंटर चलाने वाले क्षेत्र में एक लोकप्रिय पारंपरिक चिकित्सक (वैद्यन) रहा है, जहां लैला (दूसरी पत्नी) उसकी सहायता करती थी।
 

 

आईएएनएस
कोच्चि


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment