कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Last Updated 07 Sep 2022 10:04:26 AM IST

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार देर रात बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 61 वर्षीय उमेश कट्टी ने सीने में दर्द की शिकायत की और रात 10.30 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए।

उन्हें तुरंत एम.एस. रमैया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उमेश कट्टी ने अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, जो मैसूर में थे, वह भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं।

बुधवार सुबह मंत्री के पार्थिव शरीर को बेलगावी स्थित उनके पैतृक तिलकवाड़ी ले जाया गया। पार्थिव शरीर को तिलकवाड़ी के शिवबासवनगर स्थित उनके आवास पर जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

उमेश कट्टी कर्नाटक विधानसभा में सबसे वरिष्ठ निर्वाचित प्रतिनिधि थे। उन्होंने 1985 में अपने पिता विश्वनाथ कट्टी के निधन के बाद राजनीति में प्रवेश किया।

उमेश कट्टी ने अलग उत्तर कर्नाटक राज्य की वकालत की थी और यह भी दावा किया था कि वह नए राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।



उन्होंने बी.एस. येदियुरप्पा, डी.वी. सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान के मंत्रिमंडलों में मंत्री के रूप में भी काम किया था।

उन्होंने आठ बार चिक्कोडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जनता पार्टी, जनता दल, जनता दल और भाजपा का प्रतिनिधित्व किया था।

उमेश कट्टी ने 2004 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा था।

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment