मुंबई में गणपति पंडाल का हुआ 316 करोड़ रूपये का बीमा, जानें सबसे अमीर गणपति पंडाल की खासियत

Last Updated 29 Aug 2022 12:48:30 PM IST

मुंबई के सर्वाधिक संपन्न गणेश मंडलों में से एक जीएसबी सेवा मंडल ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 316.40 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है।


गणपति पंडाल (फाइल फोटो)

मुंबई के किंग्स सर्कल में स्थित जीएसबी सेवा मंडल के अध्यक्ष विजय कामथ ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय उत्सव के लिए सभी सार्वजनिक देनदारियों और मंडल में आने वाले प्रत्येक भक्त को बीमा के तहत कवर किया गया है।

मंडल के एक प्रतिनिधि ने दावा किया कि यह किसी मंडल द्वारा लिया गया सबसे अधिक रकम का बीमा है।

अधिकारी के अनुसार, 316.4 करोड़ रुपये के बीमा में सोने, चांदी तथा अन्य मूल्यवान वस्तुओं के लिए 31.97 करोड़ रुपये का कवर और पंडाल, स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, जूतों के ‘स्टाल’ पर काम करने वाले कर्मचारियों, पार्किंग के कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का 263 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत बीमा कवर शामिल है।

जीएसबी सेवा मंडल इस साल अपना 68वां गणपति उत्सव मना रहा है।

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment