महाराष्ट्र : शिंदे ने 18 नए मंत्रियों के साथ टीम का किया मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा से 9 मंत्री शामिल

Last Updated 09 Aug 2022 01:05:25 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को 18 नए मंत्रियों के साथ अपनी टीम का विस्तार किया।


महाराष्ट्र में शिंदे ने 18 नए मंत्रियों के साथ टीम का किया मंत्रिमंडल विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद 30 जून को दोनों के कार्यभार संभालने के 40 दिनों के बाद संतुलन बनाने का प्रयास करते हुए शिंदे ने अपने गुट से 9 और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी से 9 मंत्रियों को शामिल किया है।

शिंदे गुट से शामिल मंत्रियों में गुलाबराव पाटिल, दादाजी भुसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभूराज देसाई शामिल हैं।

मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भाजपा विधायक हैं राधाकृष्ण विखे-पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंतीवार, गिरीश महाजन, विजयकुमार गावित, सुरेश खाड़े, अतुल सावे, रवींद्र चव्हाण और मंगल प्रभात लोढ़ा।



राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे, फडणवीस, विपक्ष के नेता अजीत पवार, विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह कदम सत्तारूढ़ सहयोगियों और विपक्षी राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना और अन्य के दबाव पर उठाया गया।

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment