पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज पैतृक गांव मूसा में होगा अंतिम संस्कार, घर के बाहर लोगों का जमावड़ा
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव मूसा में होगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
![]() पैतृक गांव पहुंचा मूसेवाला का शव, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार |
मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मनसा सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा आठ बजे मूसेवाला का शव उनके पिता और उनके भाई को सौंपा। इस दौरान गायक के कुछ रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद थे।
सिद्धू मूसेवाला का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। मौके पर उनके हजारों प्रशंसक मौजूद हैं। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूसेवाला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मनसा: सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके गांव मूसा में उनके घर पहुंचाया गया। pic.twitter.com/R4dcflSf1X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
गायक के युवा प्रशंसकों की सुबह से ही घर के बाहर भीड़ लगी है, जो उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचे हैं। कई लोगों ने गायक के समर्थन में नारेबाजी भी की।
मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। मूसेवाला (28) कांग्रेस नेता भी थे।
हमले के समय उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके रिश्ते के भाई और एक दोस्त गोलीबारी में घायल हो गए थे।
शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने की सोमवार को घोषणा की थी।
| Tweet![]() |