जम्मू कश्मीर : आतंकी हमले में RPF जवान शहीद
Last Updated 19 Apr 2022 05:16:02 AM IST
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गंभीर रूप से घायल हो गया।
![]() जम्मू कश्मीर : आतंकी हमले में RPF जवान शहीद |
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के काकापुरा इलाके में चाय की एक दुकान के पास हेड कांस्टेबल सुरिन्दर सिंह और एएसआई देवराज पर गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले तीन सप्ताह से आतंकवादियों ने घाटी में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस माह यह ऐसा नौवां हमला है।
| Tweet![]() |