आंध्र प्रदेश : एलुरु जिले में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत, 12 घायल; CM रेड्डी ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
![]() |
एलुरु के पुलिस अधीक्षक देव शर्मा के मुताबिक, आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि संदेह है कि बुधवार देर रात पॉलीमर पावर बनाने वाले संयंत्र के ‘रिएक्टर’ में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। इस बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट में अठारह व्यक्ति काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। हालांकि आग लगने के दो घंटे बाद उस पर काबू पा लिया गया।
| Tweet![]() |